मेरठ- 5 गऊ-तसकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाय व दो बछड़े समेत 2 तमंचे,औजार और नशीला पदार्थ बरामद

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[परवेज़ चौहान]-उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस को चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहाँ लिसाड़ीगेट पुलिस ने चैकिंग के दौरान पशु लूटने वाले एक गैंग के 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर लुटेरों पर मेरठ व आसपास के जनपदों में दर्जनों लूट के मुक़दमे दर्ज हैं। आज भी यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, तभी लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने नाकाबंदी कर पांचों लुटेरों को गिरफ्तार कर पशुओं को बरामद किया है।
दरअसल मेरठ में एक शातिर गैंग राहगीरों को नशीला पदार्थ खिलाकर गोवंशको की लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था और पुलिस को इस गैंग की काफी समय से तलाश भी थी।

Lutere
गिरफ्तार लुटेरे और पुलिस-फोटो ग्लोबलटुडे

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया कि ये गैंग शातिर क़िस्म का गैंग है और ये लूट के पशुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर उसको देहातो में सप्लाई किया करते थे। आज भी ये भारी मात्रा में पशुओं की लूट की फिराक में लगे हुए थे। तभी एक मुख़बिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर 5 गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से गाय,गाय के बछड़े, नशीला पदार्थ, तमंचे और लूट की वारदात को अंजाम देने के कुछ औज़ार भी बरामद किए है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...