महारानी एलिजाबेथ के नाम पर उमराह करने वाला शख़्स गिरफ़्तार

0
184
महारानी एलिजाबेथ के नाम पर उमराह करने वाला शख्स गिरफ्तार
महारानी एलिजाबेथ के नाम पर उमराह करने वाला शख्स गिरफ्तार

ग्रेट ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के लिए उमराह करने वाले यमनी व्यक्ति को सऊदी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।

ब्रिटिश अखबार में छपी खबर के मुताबिक सऊदी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए यमनी शख्स का दावा है कि वह ग्रेट ब्रिटेन की महारानी के लिए उमराह करने के लिए मस्जिद अल-हरम गया था। उसने एक वीडियो भी पोस्ट किया गया था।

वीडियो में, वह एक बैनर लेकर मक्का में था, जिस पर लिखा था, ‘मैंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए उमराह किया, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उसे स्वर्ग में जगह दें और उसे धर्मियों में गिनें।

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की और इस व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।