अफगानिस्तान-अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के आगे घुटने टेके, हार क़ुबूल की

0
550

ग्लोबलटुडे ब्यूरो/पाकिस्तान[वेबडेसक]: अमरीकी फौज को कमांड करने वाले पूर्व जनरल ने अफ़ग़निस्तान में अपनी हार क़ुबूल करली है। पूर्व ब्रिगेडियर जनरल डॉन बोल्डक ने कि हमें अच्छा लगे या बुरा लेकिन सच्चाई ये है कि हम अफगानिस्तान में जंग हार चुके है।

us fauj
अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के आगे अपनी हार क़ुबूल की

तालिबान अमरीका और नाटो को हराकर अफ़ग़ानिस्तान में जीत हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़ जनरल डॉन बोल्डक ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका कि हार एक कड़वी गोली है जिसे अफगानिस्तान में मौजूद अमरीकी फौजियों को निगलना पड़ेगा। गौरतलब है कि जनरल डॉन बोल्डक कि कमांड में 69 अमरीकी फौजी अफगानिस्तान में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि तालिबान कि शर्तों पर एग्रीमेंट अमरीका के हथियार डाल देने जैसा है।