उत्तर प्रदेश/रामपुर: सपा नेता आजम खान(Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है जिसके लिए आज कोर्ट के आदेश के बाद आजम खान, अब्दुल्ला आजम खान और तंज़ीन फातिमा आज कोर्ट के समक्ष पेश हुए।
कल कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही मुकदमे में विवेचक की गवाही के बाद आजम खान की ओर से जिरह के लिए वकील ना पहुंचने पर कोर्ट ने आजम खान पर 10,000 का हर्जाना भी लगाया था, जिसके बाद आज कोर्ट में इस मामले में आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तनज़ीन फातिमा पेश हुए और हस्ताक्षर कर वापस चले गए।
सरकारी वकील अमरनाथ तिवारी ने बताया,”मुकदमा अपराध संख्या 4/19 गंज रामपुर में अब्दुल्लाह आजम खान के 2 जन प्रमाण पत्र के संबंध में पंजीकृत है, इसमें कल भी तिथि नियत थी और हमारे दोनों विवेचक आए थे, बचाव पक्ष द्वारा जिरह नहीं की गई थी तो न्यायालय द्वारा अभियोजन की रिक्वेस्ट पर 10000 का हर्जाना लगाते हुए आज की तिथि नियत की थी और इनको उपस्थित होने का आदेश दिया था, उसी अनुपालन में आज आजम खान, अब्दुल्लाह आजम खान और तंज़ीन फातिमा माननीय न्यायालय में उपस्थित हुए और उन्होंने अपना हस्ताक्षर किया, उनके अधिवक्ता भी आए।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

