उत्तर प्रदेश/रामपुर: खोरिया क्लब रामपुर द्वारा आयोजित मुमताज़ बाबुल खां मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने भोपाल को और कोर ऑफ जालंधर की टीम ने लखनऊ हॉस्टल को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फिजिकल कॉलेज के मैदान पर आयोजित इस टूर्नामेंट के दोनों सेमी फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला भोपाल और दिल्ली की टीमों के बीच हुआ। मैच में दिल्ली की टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली। मैच के 12 वें मिनट में नवीन ने गोल दाग दिया। दिल्ली की टीम के विकास ने 23 वें, 34 वें और 38 वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक बनाई। 53वें मिनट में भोपाल के मोहम्मद शाहिर ने गोल करके बढ़त को कम किया। 59वें मिनट में फिर शाहिर ने गोल दाग दिया। इस तरह से दिल्ली की टीम 4-2 मैच जीती।
दूसरा सेमी फाइनल मैच कोर आफ सिंगनल जालंधर और लखनऊ हॉस्टल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में ताबड़तोड़ हमले किए, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। पहला हाफ 0–0 बराबर रहा। दूसरे हाफ में कोर आफ सिंगनल जालंधर के विनय राठौर ने पेनाल्टी कार्नर पर खूबसूरत गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। कोर आफ सिंगनल जालंधर ने 1–0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

