उत्तर प्रदेश/अमरोहा(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसओजी टीम के साथ अमरोहा के हसनपुर में अवैध रूप से बंद घर में संचालित भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर देर रात छापेमारी कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही छोटी अल्ट्रासाउंड मशीन, इन्वर्टर-बैटरी भी बरामद की है। आरोपीयों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
बतादें कि हापुड़ जनपद में प्री-कनसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक टीम के प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा प्रदेश के सोहना निवासी एक गर्भवती महिला हापुड़ शहर में एक स्थान पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए आ रही है।
सूचना मिलने पर टीम सतर्क हो गई, लेकिन महिला वहां जांच नहीं करा पाई। हापुड़ से महिला अमरोहा जनपद के हसनपुर की दिशा में निकल गई।
हापुड़ जनपद में प्री-कनसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक टीम के प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा के सोहना निवासी एक गर्भवती महिला हापुड़ शहर में एक स्थान पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए आ रही है। सूचना मिलने पर टीम सतर्क हो गई, लेकिन महिला का वहां जांच नहीं करा पाई। हापुड़ से महिला हसनपुर की दिशा में निकल गई। महिला का पीछा करते हुए हसनपुर के संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कॉलोनी में सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के नजदीक एक बंद पड़े घर में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर हापुड़ की एसओजी टीम के साथ छापेमारी की।
यहां पर गर्भवती महिला, हापुड़ जनपद के एक गांव की आशा बहू के अलावा चार लोगों को पकड़ लिया। हंगामा होने पर स्थानीय कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए उसने 15 हजार रुपये दिए हैं। पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में हसनपुर के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक से मिलीभगत होने की बात कही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन देर रात तक अमरोहा जिले के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कोतवाली में पकड़े गए महिला और अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

