उत्तर प्रदेश/रामपुर: सपा नेता आजम खान को आज रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है क्योंकि रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे अब्दुल्लाह आजम खान के 2 जन्म प्रमाण पत्र मामले में विवेचक नरेंद्र त्यागी की लगातार उपस्थिति के बावजूद भी आजम खान के अधिवक्ता द्वारा जिरह ना करने से और अलग-अलग तथ्य रखने के मामले में न्यायालय ने अब विवेचक नरेंद्र त्यागी से जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है।
वहीं इस मुकदमे के दूसरे विवेचक कृष्ण अवतार से जिरह के लिए कल की तारीख भी मुकर्रर कर दी है जिसमें अब कल आजम खान के अधिवक्ता को उनसे जिरह करनी है। इसके अलावा आजम खान पर चल रहे एक और हेट स्पीच मामले में आजम खान के अधिवक्ता द्वारा सीआरपीसी 311 के तहत गवाह विवेचक अमर सिंह से प्रश्न पूछने के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कल विवेचक अमर सिंह को तलब किया है, इस मामले में कल सुनवाई होगी।
इसके अलावा आज लगे तीसरे मामले आचार संहिता उल्लंघन जो थाना शाहबाद से संबंधित है, गवाह अनिल चौहान कोर्ट पहुंचे थे लेकिन आजम खान के अधिवक्ता विनोद शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते आज उनसे जिरह नहीं कर सके। इस मामले में अब अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।
आपको बता दें आज स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में आजम खान से संबंधित 3 मामलों में सुनवाई होनी थी जिनमें से 2 में कल की तारीख कोर्ट ने तय की है, वहीं तीसरे मामले में 11 जनवरी की तारीख दी गई है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
