रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक कस्बे पर रॉकेट हमले में यूक्रेन के 600 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रामाणिक खुफिया रिपोर्टों के आधार पर, क्रामटोरस्क शहर में यूक्रेनी सेना के अस्थायी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हमले के वक्त एक इमारत में यूक्रेन के 700 से ज्यादा और दूसरी इमारत में 600 से ज्यादा सैनिक थे।रॉकेट हमले में यूक्रेन के 600 से ज्यादा सैनिक मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
रूस का कहना है कि यह हमला मकीओका में रूसी सेना पर यूक्रेनी हमले का जवाब है।
ग़ौरतलब है कि पिछले हफ्ते, रूस ने पुष्टि की थी कि उसके 89 सैनिक रूस के कब्जे वाले क्षेत्र मकीवका में यूक्रेनी सेना के हमले में मारे गए, जबकि यूक्रेन ने हमले में 400 से अधिक रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया था।
दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है कि क्रामाटोरस्क में रूसी हमले में उसके 600 से अधिक सैनिक मारे गए थे।
उधर यूक्रेन की सेना के प्रवक्ता का कहना है कि रूस का यह दावा उसके झूठे प्रचार का एक और उदाहरण है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

