नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। आज रविवार सुबह 72 लोगों को लेकर जा रहा यति एयरलाइंस का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ATR-72 प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। रेस्क्यू टीमें आग बुझाने और अंदर से लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से टकरा गया। क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से लोगों को निकालने के काम में परेशानी हो रही है। क्रैश की साइट एक नदी के पास बताई जा रही है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

