उत्तर प्रदेश/संभल (मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी के कटोनी गांव के लडके की बारात थाना कैला देवी के अमावती में गई थी जहां पर हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी की गई लेकिन जब दुल्हन घर पहुंची तो मुंह दिखाई की रस्म के दौरान जब बहू का चेहरा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। बोले यह तो धोखा हुआ है।
दरअसल आपको बता दें जब रिश्ता लगा था तो लड़के वालों ने छोटी बहन को पसंद किया था लेकिन जब शादी की सारी रस्में की गई तो बड़ी बहन को दुल्हन बनाकर पेश कर दिया गया।
रस्मों के बीच लंबा घूंघट डालकर दुल्हन बैठी हुई थी जिसके चलते किसी को भी पहचान नहीं हो पाई।
बताया गया है कि जिसके साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन खफा हो गए।
युवक ने परिजनों से इसकी शिकायत की और शादी के ही दिन दुल्हन को वापस कर दिया। दूल्हा के परिजनों में पूरा ग़म और ग़ुस्से का माहौल था।
इसकी सूचना आग की तरह गांव में फैल गई और फिर बैठी पंचायत, पंचायत के बीच दूल्हा ने कहा कि मैं मर जाऊंगा, जहर खालूंगा लेकिन मुझे जो लड़की पसंद थी उसी से शादी करूंगा, जिससे फेरे हुए हैं उससे नहीं। दूल्हा ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है।
इस हैरान करने वाली कहबर के बारे में जिसने सुना वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गई जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई की रस्म की तो दुल्हन की शक्ल देखकर महिलाओं में खलबली मच गई क्योंकि जिस लड़की को पसंद किया गया था वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी।
दूल्हा और उसके भाई ने बताया की बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की करीब 5 दिन तक गांव में पंचायत चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकला और अब थाने में पुलिस से शिकायत की गयी है।
फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और लगातार इस बारे में पंचायत भी की जा रही है।
बहरहाल लड़के का कहना है कि वह मर जाएगा जहर खा लेगा लेकिन जिस से रिश्ता तय हुआ है उसी से शादी करेगा। मेरे साथ धोखा हुआ है मंदबुद्धि से मेरी शादी करा दी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

