उत्तर प्रदेश/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद विधायकी गंवानी पड़ी है। अदालत के बाद अब पुलिस ने भी आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
ताजा कार्रवाई में अब्दुल्ला आजम के करीबी युवकों व पूर्व रामपुर नगरपालिका चेयरमैन अजहर अली खान सहित पांच पर गैंगस्टर की करवाई की गई है।
मामला जौहर यूनिवर्सिटी में पालिका से चोरी की गई क्लीनर मशीन को छुपाने से जुड़ा है।
इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह ने बताया, “मार्च 2014 में नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा पीपी इन्फ्रास्ट्रक्चर दिल्ली कंपनी से एक सड़क साफ करने की मशीन खरीदी गई थी कुछ दिनों तक यह मशीन यहां पर चलती रही और इससे सड़कें साफ होती रही उसके बाद यह मशीन गायब हो गई। 19/09/2022 को रामपुर के रहने वाले हैं बाकर खान उनके द्वारा थाना कोतवाली में एक तहरीर दी गई उनके द्वारा ही इस मशीन के बारे में बताया गया उन्होंने बताया कि यह मशीन 2017 तक जौहर यूनिवर्सिटी में चलती रही और उसके बाद इसे वहीं पर दबा दिया गया और यह वही पर दबी हुई हैं उनके द्वारा बताया गया कि तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान और उनके पुत्र की शह पर यह मशीन तत्कालीन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजहर खान, सालिम, अनवार, तालिब और प्रदीप इन पांच आदमियों के द्वारा यह मशीन गायब की गई थी उनकी तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ था कोतवाली में 211/22 और विवेचना के बाद आरोपित प्रेषित किया जा चुका है आज एसपी रामपुर साहब की संस्कृति पर जिलाधिकारी रामपुर द्वारा इन पर गैंगस्टर एक्ट की मुकदमा लिखने की संस्कृति की गई है और मुकदमा लिख लिया गया है और अब इसमें जब्ती की कार्यवाही की जाएगी यह पांचों अभियुक्त है इनके पास जो जो अवैध संपत्ति है अवैध रूप से कमाई हुई उन सब संपत्तियों को जप्त किया जाएगा।”
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

