- सीरियल के सेट पर आग बुझाने के लिए कोई भी उपकरण मौजूद नहीं था
- सेट पर लगी आग इतनी भयंकर थी कि ये कई दूसरे सीरियलों के सेट तक पहुंच गई
- आग लगने के वक्त सेट पर बच्चों का सीन फिल्माया जा रहा था
मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी में शुक्रवार को चर्चित हिंदी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लग गई, जिससे लगभग पूरा सेट जलकर खाक हो गया।
राहत की बात रही कि इस भीषण आग में कोई हताहत नहीं हुआ। धारावाहिक के सभी कलाकार सुरक्षित हैं।
बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक़, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां, दो बड़ी पाइप लाइनें, नौ पंप और अन्य उपकरण भेजे गए। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय धारावाहिक के क्रू और कलाकार सेट पर मौजूद थे या नहीं।
आगे लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सीरियल के प्रोडक्शन हाउस कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शायका फिल्म्स ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि सेट पर जो आग लगने की घटना मेँ किसी को कोई चोट नहीं आई है। सभी कलाकार, कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि आग सेट पर सिलेंडर फटने की वजह से लगी। वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को भी वजह बता रहे हैं।
- ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- रामपुर: मिलक में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य चौपाल का आयोजन: पशु सेवा केंद्र और लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास

- अखिलेश का मोदी सरकार पर वार—’व्यापार तबाह, देश कैसे होगा खुशहाल?’

- बदायूं: 15 दिन से लापता नाबालिग बेटी के लिए दर-दर भटक रहे माता-पिता, पुलिस पर लगा लापरवाही का गंभीर आरोप

- रामपुर के बदलते चेहरे के पीछे: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की कहानी

