पार्टी छोड़ कई कांग्रेसी और मुस्लिम लीग के नेता आई एन एल में शामिल

Date:

मुम्बई: इंडियन नेशनल लीग और उनकी युवा विंग द्वारा आज मुंबई के भीड़ भाड़ इलाके भिंडी बाजार में एक मीटिंग रखा गया जहाँ पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता मौजुद थे।

इस मीटिंग में एन वाई एल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जलालुद्दीन बाबर की मौजूदगी में कांग्रेस व मुस्लिम लीग छोड़ के आये कई लोगों ने आई एन एल पार्टी में शामिल होने का एलान किया।

मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद सुलेमान साहब के साथ उनके राष्ट्रीय कमिटी के सभी पोस्ट होल्डर मौजूद थे। मोहम्मद सुलेमान साहब ने सभी युवा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पार्टी में स्वागत किया और अपने भाषण में युवाओ आने वाला कल का मुस्तक़बिल बताया। उन्होंने सभी युवाओ को देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने की युक्ति सुझाई और हौसला दिया।

वहीं जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्र नेता व राष्ट्रीय सचिव इरफान जामियावाला साहब अपने सभी ज़मीनी सदस्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश में हो रहे फासीवाद, अल्पसंख्यक पे अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज़ उठायी।

युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जालुद्दीन बाबर ने युवाओ को एक करने की युक्ति भी बताई। राष्ट्रीय महा सचिव अफसर अली ने देश में एकता और अखंडता को बनाये रखने का आवाहन किया और देश के युवाओ को जोड़ने की बात की। महाराष्ट्रा अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने अपने साथ कई युवाओ को जोड़कर महाराष्ट्रा में आने वाली चुनाव के संबंध में बात की। यूवा दिलो के धड़कन सादान अहमद युवाओ को लेकर देश और समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए आई एन एल के साथ आने को कहा, दूसरी तरफ भाड़ी जन मत देखकर दूसरे पार्टी से को छोड़कर कई क्षेत्रीय नेताओ ने आई एन एल की सदस्यता ली।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...