अखिलेश से मुलाकात से पहले नीतीश और तेजस्वी ने आज सुबह कोलकाता में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से भी मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें ममता ने कहा कि बीजेपी प्रचार के दम पर खुद को हीरो समझने लगी है, उसे आने वाले चुनावों में जीरो करना है।
मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को धार देने के अभियान में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।
इसके बाद वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे, जहां पार्टी मुख्यालय में अखिलेश ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि “देशहित एवं जनहित में सब एकमत”।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में काफी देर तक चली मुलाकात के बाद तीनों नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंनेकहा कि हम साथ मिलकर देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेंगे।
इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बातचीत बड़ी सकारात्मक रही। इस समय देश में जो हालात हैं, लोकतंत्र खतरे हैं। देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार हो रहा है। सभी दलों से बातचीत जारी है। सब एकजुट होकर 2024 के चुनाव में बीजेपी से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि हम विभिन्न दलों को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं आज समाजवादी पार्टी से बात हुई है, दूसरे भी दलों से बातचीत चल रही है। सभी को साथ लेकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेंगे। इस दौरान नीतीश ने एक बार फिर साफ किया कि हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

