आज़म खान ने आले हसन खां को रिटायर होने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी आफिसर बनाया था।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: सपा सरकार में आजम खां के इशारे पर किसानों को जबरन उनके घरों से उठाकर हवालात में बंद करने के आरोपित सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सपा सरकार के चलते जनपद रामपुर में सीओ सिटी रहे आले हसन खां को अजीमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आजम खां के साथ कई मुकदमों में नामजद हैं। आले हसन अपने तैनाती काल में समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां के करीबी और ख़ास अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। जब भी प्रदेश में सपा की सरकार रही, आले हसन खां की तैनाती रामपुर में ही रही।
जब आले हसन इंस्पेक्टर थे तो उन्हें सिविल लाइंस का कोतवाल बनाया गया था। प्रोन्नति होने पर उन्हें सीओ सिटी बना दिया गया था।
सेवानिवृत्ति के बाद आजम खां ने उन्हें अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी आफिसर बना दिया था।
- आज़म खान के क़रीबी पूर्व सीओ की निर्माणाधीन इमारत पर चला बुलडोज़र
- आज़म खान के समय रामपुर के सीओ रहे आले हसन खान के ज़मानत प्रार्थना पत्र रद्द
- आज़म खान और पूर्व सीओ आले हसन पर अब तक 13 मुकद्दमे दर्ज
आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में आलियागंज गांव के 26 किसानों ने मुकदमे दर्ज कराए थे। जिनमें आजम खां पर ग्रामीणों की जमीन जबरन कब्जाकर जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का आरोप है। इन मुकदमों में सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां का भी नाम शामिल है।
उनपर आरोप है कि उन्होंने आजम खां के लिए किसानों को जबरन घरों से उठाकर हवालात में बंद किया था। मारपीटकर उनकी जमीनों को बिना मुआवजा दिए जौहर यूनिवर्सिटी के नाम बैनामा करा दिया था। कई मामलों में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट थे।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

