प्रशासनिक सुधार के लिए योगी सरकार लगातार ट्रांसफर कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीजेपी सरकार की तरफ से कवायद की गई।
उत्तर प्रदेश/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईपीएस राजीव मल्होत्रा को डीआईजी यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज बनाया गया है।
शुक्रवार देर रात जारी की ट्रांसफर की लिस्ट में अन्य आईपीएस अफसरों के भी नाम हैं।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार चार आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।
सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता को डीजी रूल्स एंड मैनुअल बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक आशीष गुप्ता प्रतीक्षारत सूची में थे। तनूजा श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले तनूजा श्रीवास्तव की तैनाती डीजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थी। पद्मजा चौहान एडीजी फायर सर्विसेज बनी हैं। आईपीएस राजीव मल्होत्रा को डीआईजी यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज बनाया गया है।
बतादें कि मौजूदा तैनाती से पहले राजीव मल्होत्रा डीआईजी उन्नाव थे। शुक्रवार देर रात जारी तबादला लिस्ट में अन्य आईपीएस अफसरों के भी नाम हैं। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर अब डीआईजी अलीगढ़ बनाए गए हैं। बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर को एसएसपी अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर एस आनंद पुलिस अधीक्षक के पद पर बलिया भेजे गए हैं। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर भारती सिंह को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया है।
अलीगढ़ डीआईजी आनन्द राव कुलकर्णी को गौतमबुद्वनगर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद रवि कुमार आगरा भेजे गए हैं। आईपीएस शुभम पटेल को गाजियाबाद का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात विकास कुमार को फतेहगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या मुनिराज जी पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र की जिम्मेदारी निभाएंगे।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

