उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में गंदे पानी के फैलने से फैल रही बीमारियों से लोग बेहद परेशान हैं।
मोहल्ला नालापर में मोरी गेट के पास नई बस्ती में कई दिन से पानी खड़ा हुआ है जिसके चलते यहाँ के निवासी परेशान हो चुके हैं।
कांग्रेस नेता मामून शाह खान ने उन मोहल्लों में जाकर जायज़ा लिया जहाँ जहाँ पानी जमा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद अब डेंगू बीमारी तेज़ी से फैल रही है। जिन इलाकों में गंदगी और पानी रुका हुआ है वहां से ज़्यादा शिकायतें आ रही हैं।
शहरभर में डेंगू फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है और यह सब कुछ नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा है। शहर में भी कई स्थानो पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिनको नगर पालिका ने अनदेखा कर दिया है।
मामून शाह ने कहा कि जिस रफ्तार से शहर में कूड़े के ढेर और गन्दगी के नाले जाम पड़े हैं उसी रफ्तार से डेंगू के मरीज़ भी मिल रहे हैं। यहाँ खासतौर से काशीराम कॉलोनी, आसरा कॉलोनीयो में गन्दगी से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
मामून शाह ख़ान ने कहा कि नगर पालिका को शहर में स्प्रे और फॉगिंग कराना चाहिए, नगर पालिका कि लापरवाही से ही डेंगू मरीज लगातार मिल रहे हैं।
इस मौके पर शकील मंसूरी, युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, एजाज़ ख़ान, अदनान खान, अल्तामश अली खान, शाहरोज़ मंसूरी आदि मौजूद भी रहे।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

