वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर लेखक मृणाल पांडे ने अफसोस जताया कि पीसीआई अध्यक्ष ने परिषद के साथ चर्चा किए बिना अपनी राय रखी कि उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया।
ग्लोबलटुडे, वेबडेस्क
कश्मीर मुद्दे पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के रवैये से बेहद नाराज वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर लेखक मृणाल पांडे ने अफसोस जताते हुए कहा कि पीसीआई अध्यक्ष ने परिषद के साथ कोई भी चर्चा किए बिना अपनी राय रखी कि उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जब 90 के दशक में जब पंजाब में आतंकवाद था तो प्रेस काउंसिल ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ न केवल विरोध किया था बल्कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले अखबारों की भी निंदा की थी और उनको चेतावनियां दीं थीं। लेकिन कश्मीर के हालात को लेकर मीडिया की ख़ामोशी निराशाजनक है।
मृणाल पांडे ने मीडिया एकता की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मीडिया से संबंधित संगठनों को मीडिया को छतरी देनी चाहिए जो उन्हें चाहिए, लेकिन अफ़सोस कि वो नहीं मिल रही है।
पांडे ने हिंदी मीडिया को निशाना बनाते हुए कहा कि हिंदी मीडिया के एक तरफा होने के कारण ही भाजपा सरकार को भारी बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि एक तरफा रिपोर्टिंग मीडिया संगठन की ताक़त और बाजार में उसकी विश्वसनीयता को कम करती है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
