आज़म खान के रिजॉर्ट पर प्रशासन ने छापा मारा तो पाया कि वहां बिजली की चोरी की जा रही थी
ग्लोबलटुडे
सऊद खान, रामपुर
सपा नेता आजम खान पर एक बार फिर मुसीबतों के बादल मंडरा रहे हैं। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आजम खान पर न केवल बादल मंडरा रहे हैं बल्कि जमकर बरस रहे हैं।
आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक हो रहे मुकदमों के बाद अब आजम खान का नाम बिजली चोरी में भी आ गया है। गुरुवार के रोज़ प्रशासन को आजम खान के हमसफ़र रिजॉर्ट पर बनी पानी की टंकी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद प्रशासन से उप जिलाधिकारी पी पी तिवारी और नगर निगम के अधिकारीगण व विधुत विभाग के अधिकारीगण हमसफर रिजॉर्ट पहुंचे और रिजॉर्ट के आसपास के लोगों से टंकी से होने वाली सप्लाई की जानकारी ली गयी।
सप्लाई के संबंध में प्रशासन को मिली शिकायत में यह बताया गया है की टंकी से केवल रिसोर्ट को ही पानी की सप्लाई की जाती है, इसके अलावा पानी कहीं और सप्लाई नहीं होता।
आपको बता दें टंकी का निर्माण पूर्णतया सरकारी धन से जनसामान्य की सुविधा के लिए किया गया था। लेकिन इसका उपयोग सिर्फ और सिर्फ आजम खान के रिजॉर्ट के लिए किया जा रहा है।
वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों को आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट में बिजली चोरी किए जाने के पुख्ता सबूत मिले जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले में बिजली विभाग को सूचित किया और मानकों के अनुरूप ना मिलने पर रिजॉर्ट में आ रही बिजली के तार भी काट दिए गए।

इस पूरे मामले में उप जिलाधिकारी पी पी तिवारी ने ग्लोबलटुडे को बताया हमसफर रिजॉर्ट में बनी टंकी के संबंध में यह शिकायत हुई थी कि रिजॉर्ट में बनी पानी की टंकी से अवैध ढंग से पानी का सप्लाई रिजॉर्ट में किया जा रहा है, जिसकी जांच के लिए जल निगम के अभियंता अधिकारी के साथ हम यहां पहुंचे। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस पानी की कनेक्टिविटी वैध है या अवैध है। इसके बारे में नगरपालिका के द्वारा जांच उपरांत ही कहा जा सकता है।
बिजली चोरी के संबंध में बताते हुए उप जिलाधिकारी पी पी तिवारी ने बताया बिजली का कोई प्रॉपर कनेक्शन नहीं है। रिजॉर्ट के लिए जितना लोड है उतनी कनेक्टिविटी नहीं है। इसकी जांच करने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर अवैध कनेक्शन पाया है, बिजली की चोरी होना पाया है। इस संबंध में विभाग द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल रिजॉर्ट की बिजली काट दी गई है और इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

