
इज़राइल की एक अदालत ने एक हिजाबी महिला डॉक्टर को क्लिक में भर्ती न करने के कारण क्लिनिक पर जुर्माना
ग्लोबलटुडे
वेब डेस्क, राहेला अब्बास
इजरायल के इलाक़े नतानिया में एक अदालत ने एक दांतों के क्लिनिक में एक डॉक्टर को उसके हिजाब की वजह से भर्ती करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद इज़राइली अदालत ने क्लिनिक पर $ 11,000 से ज़्यादा का जुर्माना लगाया।
इजरायली मीडिया के मुताबिक़ दांतों की इस हिजाबी महिला डॉक्टर ने क्लिनिक प्रशासन के साथ हुई उसकी बातचीत को रिकॉर्ड क्र लिया, जिसमें सुना गया कि हालांकि आपकी धारणा अच्छी है लेकिन यहां के मरीज़ एक हिजाब पहनने वाली महिला डॉक्टर से इलाज नहीं करवाना चाहेंगे।
तेल अबीब के क्षेत्रीय श्रम न्यायालय के फैसले के मुताबिक़, क्लिनिक प्रशासन द्वारा हिजाब की वजह से महिला डॉक्टर की सेवाओं से इनकार करना गैरकानूनी और भेदभावपूर्ण है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक़ क्लिनिक के मालिक और डायरेक्टर ने इंटरव्यू के दौरान हिजाबी महिला डॉक्टर को काम के वक़्त हिजाब न पहनने को कहा था।
जब हिजाबी महिला डॉक्टर डॉक्टर ने क्लिनिक के प्रशासन की इस पेशकश से इंकार किया तो उन्होंने कहा कि क्लिनिक को उनकी ज़रूरत नहीं है।
अन्य रोचक खबरें:-
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
