लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख शहीद स्मारक में कांग्रेसजनों का मौन सत्याग्रह
उत्तर प्रदेश/लखनऊ(नौमान माजिद): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में मौन प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी सिलसिले में राहुल गांधी के प्रति समर्थन जताने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख शहीद स्मारक पर सत्याग्रह का आयोजन किया।
इस मौन सत्याग्रह के आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कोंग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी , प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना , मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, लल्लन कुमार, सचिन रावत, शाहनवाज़ मंगल, मौन प्रदर्शन में शामिल रहे।
भोपाल में भी प्रदर्शन
उधर भोपाल में भी पीसीसी मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की अगुआई में मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जेपी अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, जेपी धनोपिया, विद्याराम वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना, श्रमिक नेता दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौन सत्याग्रह पर बैठे। दोपहर दो बजे तक कांग्रेसी मौन सत्याग्रह पर बैठे रहे। कांग्रेसियों के पीछे मौन सत्याग्रह का बैनर लगा हुआ था। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र छपा था, जिसमें वो मौन हैं और उनकी आंखें बंद हैं। बैनर पर लिखा था कि डेमोक्रेसी डिसक्वालिफाइड। कमल नाथ की अगुआई में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

