फ्रांस और जर्मनी की तर्ज़ पर करना चाहता था आतंकी हमला
लखनऊ: पिछले दिनों यूपी एटीएस(ATS) द्वारा सद्दाम और रिजवान नाम के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस लगातार इनसे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान सद्दाम शेख ने चौंकाने वाला बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल अलकायदा की शपथ ले चुके सद्दाम शेख (Saddam Sheikh) ने अपना असली नाम रणजीत सिंह बताया है। उसने बताया कि वह गोंडा के तरबगंज का रहने वाला है।
इस तरह रणजीत बना सद्दाम शेख़
एटीएस के मुताबिक़ चोरी करने पर पिता ने पिटाई की तो रणजीत सिंह भागकर मुंबई चला गया। मुंबई में एक मुस्लिम परिवार के संपर्क में आने के बाद रणजीत सिंह ने धर्म परिवर्तन कर लिया और सद्दाम शेख बन गया।
सद्दाम शेख बनने के बाद बेंगलुरु की कंपनी में ट्रक ड्राइवर बनकर काम करने लगा था। साल 2020 में पत्नी के अवैध संबंध के शक में सद्दाम शेख प्रेमी और उसके परिवार की हत्या करना चाहता था। सद्दाम शेख 2020 के बाद रेडिकलाइज होकर अलकायदा से जुड़ गया था।
फ्रांस-जर्मनी की तरह करना चाहता था हमला
सद्दाम शेख़ ने Imo ग्रुप पर अपना नाम हिजबुल मुजाहिदीन सद्दाम रखा था। उसने बताया कि वह पाकिस्तान और कश्मीर के कई आतंकियों के सीधे संपर्क में था। सद्दाम शेख बेंगलुरु में धार्मिक आयोजन के दौरान फ्रांस और जर्मनी में साल 2016 में हुई घटनाओं की तरह ट्रक से रौंदकर लोगों की हत्या करना चाहता था।
एटीएस की 14 दिन की रिमांड के दौरान सद्दाम शेख ने इन सब बातों का खुलासा किया है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

