सांसद कुँवर दानिश अली ने सुनीं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

0
401
सांसद कुँवर दानिश अली ने सुनीं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं
सांसद कुँवर दानिश अली ने सुनीं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

अमरोहा: बसपा सांसद कुँवर दानिश अली(Danish Ali) ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र अमरोहा में भ्रमण के दौरान अपने कैंप कार्यालय विकास भवन पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उसके बाद उन्होंने अमरोहा रेंज, वन एवं वन्य जीव प्रभाग, अमरोहा पहुंचकर वन महोत्सव के मौके पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान वहाँ वन विभाग के संभागीय वन अधिकारी एवं अन्य वन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद ने ग्राम धनौरी में चौपाल लगवा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उसके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में पूर्व से निर्धारित कई समाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए एवं अपने शुभचिंतकों से मिले।