ग्लोबलटुडे, 22 सितंबर-2019
अबुल फज़ल एन्क्लेव , नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कि अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कहीं भी, किसी भी वक़्त वारदात को निडर होकर अंजाम दे देते है।
ताज़ा मामला नई दिल्ली के शाहीन बाग़ थाना क्षेत्र के अबुल फज़ल इलाक़े का है जहां बीते मंगलवार (17 सितंबर) की रात में किसी समय चोर काले रंग की नई स्कार्पियो( UP 22 AH 7777) कार चुराकर ले गए।
वारदात अबुल फज़ल एन्क्लेव में अलशिफा अस्पताल के क़रीब मिली टाइम गली की है जहाँ रामपुर से आये शादाब खान और फैज़ान खान ने मंगलवार 17 सितंबर को अपनी काले रंग की स्कार्पियो खड़ी की थी। रात 12 बजे तक गाडी वहां खड़ी देखी गयी, लेकिन जब सुबह गाडी को देखा तो वहां से गाडी ग़ायब थी।
गाडी चोरी होने की रिपोर्ट शाहीन बाग़ थाने में करदी गयी है, एफआईआर भी हो गयी है लेकिन वारदात के 5 दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
पहले भी हो चुकीं हैं इस गली में चोरियां, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि मिली टाइम गली में चोरो ने इससे पहले भी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं लेकिन आजतक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। यहाँ पार्किंग से ही एक आजतक न्यूज़ चैनल के पत्रकार की हौंडा कार से बैटरी और एक अपाचे बाइक की बैटरी चोरों ने चुराई जिसकी एफआईआर भी हुई लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।

22 अगस्त को बैटरी चोरी की एफआईआर हुई थी, हैरानी की बात ये है कि जिस पुलिस अफसर को केस दिया गया वो ASI हरद्वारी लाल दिल्ली में था ही नहीं। अब ज़ाहिर है इस तरह दिल्ली पुलिस काम करेगी तो चोर भी क्यों डरेंगे।
बहरहाल चोरी की इन घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अपराधियों को दिल्ली में न तो कानून का कोई डर है और न ही पुलीस का कोई ख़ौफ़।
अन्य रोचक खबरें :-
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
