विभाग के अधिकारियों ने डेंगू की पुष्टि के लिए दोनों मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराने की बात कही है।
रामपुर: जनपद रामपुर में बरसात के चलते लोग परेशान थे ही तो दूसरी तरफ़ संक्रामक बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में दो लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
सरकार की तरफ़ से संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। जिसमें 17 जुलाई से घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमों के लोगों को जागरूक करने और उनके उपचार करने का दावा भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि इस अभियान को लेकर कहीं पर कोई जागरूकता या प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं।
गांवों में गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इनको रोकने के लिए प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
अमरउजाला की खबर के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में दो लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। विभाग के अधिकारियों ने डेंगू की पुष्टि के लिए दोनों मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराने की बात कही है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि जिले में डेंगू का कोई केस नहीं है। सभी संदिग्ध मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है।
दोनों निजी अस्पताल में भर्ती
नगर पंचायत के वार्ड-8 में जुल्फिकार (22) और मोहम्मद शफी (55) की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया गया है कि दोनों को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इनमें जुल्फिकार का स्वार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और मोहम्मद शफी को निकटतम बाजपुर उत्तराखंड में भर्ती कराया गया है। दोनों ने ही निजी लैब में डेंगू की जांच कराई थी, जो पॉजीटिव आई।
नगर पंचायत में कई और लोग भी बुखार की चपेट में है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जल निकासी का प्रबंधन न होने की वजह से वार्ड में हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका अधिक है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

