- धारदार हथियार से काटा बहन का सिर
- कटा हुआ सर लेकर हाथ में घूमता रहा आरोपी
- पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहाँ एक लड़के ने अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिस से आसपास के गांव के लोगों के बीच खौफ का माहौल है।
बहन का गांव में चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बाराबंकी जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मिठवारा गांव का यह मामला बड़ा ही भयावह है। सूत्रों के मुताबिक दोनों (भाई-बहनों) के बीच बड़े दिनों से कहा सुनी चल रही थी। असल में रियाज (आरोपी) की बहन का गांव में ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसको भाई रियाज़ बिल्कुल पसंद नहीं करता था।
धारदार हथियार से दिया वारदात को अंजाम
बहन के प्रेम-प्रसंग को लेकर भाई-बहन में हमेशा अनबन रहती थी। 21 जुलाई को भी दोनों में बहस हुई थी जिससे रियाज़ ने गुस्से में आकर अपनी बहन का धारदार हथियार से गला रेत दिया। गुस्से में पागल रियाज ने पीड़िता का गला काटा और कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने की ओर चल पड़ा। इस बीच रास्ते में जितने भी लोगों ने आरोपी को कटा हुआ सर ले जाते देखा, वे सब काफी डरे हुए थे।
ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को देदी जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँच गयी। पुलिस ने कटे हुए सिर के साथ आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गांव पहुंच कर मृतक युवती का शव भी बरामद किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

