उत्तर प्रदेश/रामपुर: यूपी के जनपद रामपुर में बरेली गेट के पास सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। तीन दोस्त स्कूटी से जा रहे थे तभी अचानक स्कूटी के सामने कुत्ता आ गया। स्कूटी कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इससे स्कूटी पर सवार तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में राहगीरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया।
स्कूल छोड़ने जा रहे थे दोस्त
मृतकों में एक सीबीएसई स्कूल का छात्र था। बाकी दोनों उसे ही स्कूल छोड़ने जा रहे थे। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल रोड पर बरेली गेट के पास होंडा बाइक एजेंसी के सामने सोमवार सुबह सात बजे हुआ।
गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पीला तालाब का जैयान पुत्र जिशाान ग्रीनवुड स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसके दो दोस्त अहद पुत्र रिजवान निवासी मुहल्ला पक्का पुल और उमेर पुत्र नावेद निवासी मुहल्ला घेर नज्जू खां उसे स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अहद स्कूटी चला रहा था।
कुत्ता बना मौत की वजह
घटनास्थल के पास अचानक स्कूटी के सामने कुत्ता आ गया। स्कूटी कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तीनों के काफी खून बह रहा था और हालत गंभीर थी। इस पर लोगों ने तीनों को उठाकर ई-रिक्शा में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
तीनों की मृत्यु
हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रीनवुड स्कूल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी शरद पवार भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि स्कूटी के सामने कुत्ता आने से हादसा हुआ है। कुत्ते से टकराकर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों की मृत्यु हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

