कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने भूषण गुप्ता का नामंकन कराया।
रामपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर में सियासी पारा गरमा गया है। आज यहां सभी राजनीतिक पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए दौड़ लगाई। आज नामांकन का आखरी दिन होने के कारण सभी प्रतियाशी अपने लाव लश्कर के साथ जिला कलेक्ट्रेट नामांकन के लिए पहुंचे।

रामपुर से भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता को आज़म खान की पत्नी के मुक़ाबले में उतारा है। उनके नामांकन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी रामपुर पहुंचे। उन्होंने रामपुर में होटल रंगोली मंडप में एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए अपील भी की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता और जनपद रामपुर के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। रंगोली मंडप से जुलूस की शक्ल में भारत भूषण गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री बलदेव सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट में भूषण गुप्ता का नामांकन किया।
2 महीने बाद अपने समर्थकों के साथ रामपुर में नज़र आये आज़म खान(Azam Khan), साधा प्रशासन पर निशाना
नामांकन के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा लोकतंत्र में नेता, व्यक्ति कोई बड़ा नहीं होता। लोकतंत्र में जनता बड़ी होती है। जनता जिसे चाहती है उसे वोट देती है और जनता ने आजम खान को उनकी परिवार के कई लोगों को आंखों पर बैठाया और उनको जिताया है।
वहीं भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता ने कहा मैं मोदी जी और योगी जी की नीतियों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाऊंगा और जनता से में वोट की अपील करूंगा।
ये भी पढ़ें:-
- मुहर्रम मुबारक नहीं, आत्ममंथन का महीना; कर्बला सत्य और सत्ता के संघर्ष का शाश्वत प्रतीक: मज़ाहिर रुहेला पठान
- ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक समझौता: सुरक्षा कारणों से बदला गया हस्ताक्षर समारोह का स्थान, अब स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में होगा आयोजन
- बदायूं में आंधी-बारिश का तांडव: दो मासूम भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम
- Muslim Community(s) and the Need of Women Reforms in 21st Century India: A Perspective by Dr. Shalini Ali
- रामपुर: धर्म और नाम छिपाकर की शादी, 4 बच्चों की मां ‘यासमीन’ ऐसे बनी ‘रिया गुप्ता’; दो दिन बाद ही खुली पोल
