Manipur: मणिपुर की महिलाओं का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मोबाइल फोन भी जब्त

0
491
मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल
मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

मणिपुर में हुई महिलाओं से बर्बरता मामले की जांच CBI करेगी।

मणिपुर(Manipur) में महिलाओं का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका फोन भी जब्त कर लिया गया है।

मणिपुर की महिलाओं के वायरल वीडियो की जाँच अब सीबीआई करेगी, केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा।

बतादें कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि महिलाओं के साथ रेप भी किया गया था।

एबीपी की खबर के अनुसार मणिपुर के वायरल वीडियो मामले का ट्रायल राज्य से बाहर कराने को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा दाखिल करने वाली है। गृह मंत्रालय (MHA) इस मामले को सीबीआई (CBI) को भेजेगा।