बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के चलते SSP प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर हुआ था।
उत्तर प्रदेश/बरेली(गुलरेज़ खान): बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ के दौरान हुए बवाल के चलते एसएसपी प्रभाकर चौधरी को शासन ने 3 घंटे के अंदर हटा दिया था। इसी क्रम में आज नवागत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली आकर जॉइन कर लिया।
एसएसपी घुले ने आते ही सबसे पहले पुलिसकर्मियों के साथ एक बैठक की । इसके बाद एसएसपी घुले ने करीब 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी प्राथमिकता गिनाई।
एसएसपी घुले ने जोगी नवादा की घटना पर कहा कि उन्हें अभी जॉइन किये चार घंटे हुए है। अब पूरे मामले पर अपनी नजर बनाये हुए है। फिलहाल वहां शांति बनी हुई है।
एसएसपी ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए यह भी कहा कि उन्होंने आज बरेली एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। यहां के जो हालात है उन्हें भी देखा है। वह आज अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। जन सामान्य की समस्याओं को सुनना एक महत्वपूर्ण बात होती है। वह इसके द्वारा जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वह सभी अधिकारियों को भी निर्देश दे रहे है कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर शहर के गणमान्य लोगों से मीटिंग करें और उनके साथ सामंजस्य बनाये।
एसएसपी घुले ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में क्राइम कंट्रोल के साथ विवेचनों को गुणवत्ता से निपटाने की रहेगी। उनका यह भी मकसद है कि किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाए और किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाए। वह इस संबंध में अपने अधिकारियों को भी निर्देशित करेंगे ।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


