लखनऊ: विधानसभा एवं विधान परिषद सदन कल 11बजे तक के लिए स्थगित

Date:

लखनऊ: आज सोमवार से शुरू हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा एवं विधान परिषद सत्र में विपक्ष द्वारा भारी शोर-शराबा नारेबाजी बैनर तख्ती दिखाकर हंगामा से विधानसभा एवं विधान परिषद सदन कल 11बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री सतीश चंद शर्मा विपक्ष के नेता अखिलेश यादव सहित विधान सभा सदस्य एवं विधान परिषद के सदस्य सदन में उपस्थित रहे।

विधानसभा एवं विधान परिषद में कार्रवाई शुरू होने के पूर्व सभी सदस्यों ने स्वर्गीय सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की l सदन में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज सकते हुए कहा कि वो भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। मैं उनकी मजबूरी समझ सकता हूं। मणिपुर हिंसा पर बोलकर वो देश की आवाज बन जाएं। हम भी उनका समर्थन करेंगे। इस पर सदन में हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि हम दूसरे राज्यों की यहां पर चर्चा नहीं कर सकते। नहीं तो कल कोई कहेगा कि बंगाल में हिंसा की या केरल की किसी घटना पर चर्चा हो। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से अपने क्षेत्रों से जुड़े सवालों को उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच, इसकी गरिमा बनाएं

प्रदेश के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्रवाई में स्वस्थ चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सर्वदलीय नेताओं की बैठक में सरकार की ओर से सार्थक चर्चा के लिए आवाह्न किया गया। साथ ही सरकार सभी दलों के सदस्यों के उनके सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार बाढ़, सूखे से निपटने के लिए सभी दलों के सुझाव का स्वागत करती है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानभवन के गेट नं. 8 के पोर्टिको पर विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहा कि सदन आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को रखने एवं इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में सदन में एक स्वस्थ चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में सदन को सार्थक चर्चा का विषय बनाना चाहिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इन 6 वर्षों के दौरान प्रदेश के परसेप्शन को बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने कुत्सित राजनीति के कारणों से जो उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था, उस पहचान के संकट से मुक्त करते हुए प्रदेश को देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में पूरी सफलता प्राप्त हुई है। एक तरफ जहां इसे आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त हुई है, वहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के साथ प्रति व्यक्ति आय को भी दोगना करने में सफलता प्राप्त हुई है।

बाढ़ और सूखे जैसे मुद्​दे पर चर्चा को हम तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर करके देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे बढ़ रही है। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के पश्चिम के कुछ जनपदों में जनमानस बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुआ है, वहीं प्रदेश के 40 से अधिक जनपद ऐसे हैं, जहां पर सूखे की समस्या एक चुनौती के रूप में हमारे सामने आयी है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति और विपक्ष के सदस्यों की सहमति पर सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रख करके सदन को एक स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही एक सार्थक चर्चा के माध्यम से विधायिका को और पुष्ट करने का कार्य करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि विधानमंडल की इस कार्यवाही के पहले दिन के अवसर पर सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं और विश्वास करता हूं कि आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप सभी सदस्य सदन के फ्लोर पर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे। इसमें सरकार उन्हें हर प्रकार का सहयोग देगी और हर प्रश्न का जवाब भी देने को तैयार रहेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...