लोकसभा की कार्यवाही आज 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में आज 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।
नई दिल्ली: संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।
मणिपुर हिंसा मामले में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज चर्चा होगी। लोकसभा स्पीकर ने इस बहस के लिए 17 घंटे का वक्त तय किया है। सांसदी बहाली होने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज कांग्रेस की ओर से बहस में हिस्सा लेंगे। लोकसभा में आंकड़ों के लिहाज से सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव से उसकी यह जिद पूरी जाएगी कि मणिपुर हिंसा मामले में पीएम नरेंद्र मोदी सदन में आएं और बोलें।
नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव का जवाब सदन का नेता यानि प्रधानमंत्री देते हैं।
लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही आज भी हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

