अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल,आरोपी गिरफ्तार

Date:

Globaltoday.in
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट

रामपुर(Rampur) में दो युवकों द्वारा अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए एक वीडियो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक रात के अंधेरे में तमंचे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता लगा कि फायरिंग करने वाला यह युवक कोतवाली शाहाबाद का था।

वीडियो की पड़ताल पर पता चला कि यह वीडियो शाहबाद(Shahbad) के झंकार ज्वेलर्स की दुकान के सामने का था, जहाँ दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर रात के अंधेरे में, जब सारा बाजार में सन्नाटा था और सभी दुकानें बंद थी यह अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। यह अर्जुन और शेखर नाम के दोनों युवक शाहबाद के ही निवासी हैं। इन दोनों युवकों को शिव मंदिर के लक्की बाग से पुलिस ने गिरफ्तार किया और इन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले पर हमने अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया वायरल वीडियो में युवकों की शिनाख्त हुई और इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद बाक़ी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाही विवेचना के बाद ही की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia Millia Islamia’s CDOE Extends Admission Deadline to Sept 8, Launches 11 New Courses

New Delhi: The Centre for Distance and Online Education...

आजम खान पर हुए हर जुल्म का बदला लेंगे, सरकार बनने पर अधिकारियों को भेजेंगे जेल: शिवपाल यादव

हाइलाइट्स: रामपुर जिला जेल में आजम खान और अब्दुल्ला आजम...