Globaltoday.in
सऊद खान, रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) पुलिस लाइन में आज शांति समिति की एक मीटिंग का आयोजन किया गया. इस मीटिंग में हिंदू ,मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगो को बुलाया गया था. यह मीटिंग अयोध्या में बने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर की गई थी.
मीटिंग में ज़िला प्रशासन ने सब लोगो से अपील की कि सभी लोगों को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना होगा और साथ ही साथ जिला प्रशासन ने कहा कि कोई भी किसी के बहकावे में ना आए और अगर कोई गलत मैसेज फैलाता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें, पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही करेगी।
मीटिंग के दौरान जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे. मीटिंग को रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने संबोधित किया।
इस मीटिंग के मामले में हमारे संवाददाता पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा(Ajay Pal Sharma) से बात की तो उन्होंने बताया शहर में शांति बनी रहे इसी को लेकर शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया है. इस संबंध में हमने सभी धर्मों के धार्मिक लोगों से बैठकर एक मीटिंग की गई और शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए विचारों का आदान प्रदान किया गया. हमारे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसी के लिए यह आगे भी जारी रहेगी.
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
