- नगर पालिका बोर्ड बैठक में पत्रकारों से की धक्का मुक्की
- नगर पालिका अध्यक्ष के पति और देवर की गुंडों ने किया हमला
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): UP के जनपद संभल में नगरपालिका अध्यक्ष के पति और देवर की गुंडई का मामला सामने आया है। चन्दौसी नगर पालिका में बोर्ड की मीटिंग के दौरान बोर्ड की मीटिंग की कवरेज करना पत्रकार को भारी पद गया। पत्रकार को चुनावी खबरों को प्रकाशित करने की रंजिश में चैयरमेन पति, देवर और उनके साथ आये गुर्गो ने जमकर पीटा। किसी सूरत से पत्रकार अपनी जान बचा कर नजदीकी थाने भागा और थाना चन्दौसी में अपनी शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई।
मामला यूपी के जनपद संभल के नगरपालिका चन्दौसी का उस वक्त का है जब चन्दौसी नगर पालिका से निर्दलीय पार्टी से जीत हांसिल कर लता वार्ष्णेय आज अपने 25 बार्ड मेंबरों के साथ बोर्ड की मीटिंग करने नगर पालिका चन्दौसी पहुंची।
बोर्ड की मीटिंग में चैयरमेन लता बार्ष्णेय EO और सभी वार्डो के मेंबर मौजूद थे। वहीं बोर्ड की मीटिंग की कवरेज करने के लिए सभी मीडिया कर्मी भी कक्ष में मौजूद थे और मीडिया कर्मी अपनी खबरों के लिए मीटिंग का वीडियो बना रहे थे कि तभी अचानक चैयरमेन लता बार्ष्णेय के पति अखिलेश खिलाड़ी और उनका सगा भाई हिमांशू और उनके गुर्गे बोर्ड की मीटिंग में जा घुसे और मीटिंग की कवरेज कर रहे सभी पत्रकारों को बोर्ड की मीटिंग से बाहर निकने को कहा।
वहीं पहले से ही चुनावी खबरों के प्रकाशन को लेकर चेयरमेन पति अखिलेश खिलाड़ी पत्रकार मोहित भारद्वाज से चुनावी रंजिश मानते थे। इसी के चलते चेयरमेन लता बार्ष्णेय के पति अखिलेश खिलाड़ी ने पत्रकार पर हमला बोलते हुए कवरेज कर रहे पत्रकार मोहित का मोबाइल छीन लिया और उसे गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए उसके साथ मार पीट की। पत्रकार मोहित भारतद्वाज अपनी जान बचाकर नजदीकी थाना चन्दौसी पहुंचा और अपना शिकायती पत्र देकर चेयरमेन पति अखलेश खिलाड़ी चेयरमेन देवर हिमांशू और उसके गुर्गो के खिलाफ FIR दर्ज करने और चन्दौसी पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

