सकल राजस्व और समायोजित सकल राजस्व दोनों में बना नंबर वन –ट्राई
Globaltoday.in|नवेद इक़बाल| यूपी
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उत्तर प्रदेश-पश्चिम सर्किल में सबसे अधिक 733.41 करोड़ रुपये का सकल राजस्व दर्ज किया है। इसी अवधि में वोडाफोन, आइडिया और भारती एयरटेल का सकल राजस्व क्रमशः729.07 करोड़ रू और 462.44 करोड़ रू रहा।
तिमाही में 590.01 करोड़ रू के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और 51.4% रेवेन्यू मार्केट शेयर के साथ जियो ने अपनी मार्केट लीडरशिप पोजीशन को और भी मजबूत कर लिया है। जियो का AGR और रेवेन्यू मार्केट शेयर, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के टोटल AGR और रेवेन्यू मार्केट शेयर से भी ज्यादा रहा। वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने क्रमश: 286.15 और 215.11 करोड़ का AGR दर्ज किया। वहीं इन कंपनियों का रेवेन्यू मार्केट शेयर 24.9%और 18.7% रहा ।
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में भी रिलायंस जियो राजस्व के मामले में नंबर एक की पोजिशन बनाए हुए है।बेहतर 4जी नेटवर्क कवरेज और किफायती तथा बेहद लोकप्रिय जियोफोन के दम पर रिलायंस जियो उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में हर महीने सबसे अधिक ग्राहक जोड़ रहा है।
ट्राई द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी किए गए नवीनतम मोबाइल ग्राहकों के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 3 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। इस सर्किल में कुल 1.83 करोड़ से अधिक ग्राहक जियो
नेटवर्क से जुड़े हैं।
देश भर में रिलायंस जियो ने सितंबर में 69.8 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े, जबकि इसी अवधि के दौरान एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित अन्य सेवा प्रदाताओं के 49 लाख से अधिक ग्राहक टूटे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
