भाजपाइयों व हिन्दू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
उत्तर प्रदेश/रामपुर: जनपद रामपुर के थाना मिलक पुलिस के तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए भाजपाई एवं हिन्दू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कोतवाली परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व हिन्दू संगठन के लोगों के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की होते ही भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते हिन्दू संगठनों के लोग व भाजपाई कोतवाली के बाहर एकत्रित हो गए।
इसको लेकर एडिशनल एसपी डॉ संसार सिंह ने कहा कि कल एक मुकदमा लिखा गया था 363,354 का, लड़की जो स्कूल में पढ़ती है वह दो लड़कों के साथ नदी किनारे दिखाई दी थी जो लड़के उन्हें बहलाकर फुसलाकर ले गए थे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो वादिया है उसने यह आरोप लगाया कि जो हलके के दरोगा हैं वह उनके घर पहुंचे और मारपीट की और मुकदमे में फैसला कराने का दबाव बनाने लगे जिस पर जिस स्कूल में लड़की पढ़ती थी उस स्कूल के बच्चे यहां पर आ गए थे, मैं और एडीएम साहब इस प्रकरण की जांच करेंगे और जो प्रशासनिक कार्रवाई है वह कर दी गई है, चौकी इंचार्ज है उनको हटा दिया है और एसओ को भी हटा दिया है और सीओ साहब को भी यहां से हटा दिया गया है और मैं और एडीएम साहब जांच करेंगे और जो भी होगा सत्यता के आधार पर महिला के साथ मारपीट की घटना पाई जाती है तो फिर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है और मुकदमा जांच के बाद लिखा जाएगा।
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल


