Globaltoday.in | सऊद खान | रामपुर
पिछले कुछ समय से यूपी के जिला रामपुर(Rampur) में नकबजनी कर सर्राफा व्यापारियों की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह से सर्राफा कारोबारियों में खौफ व्याप्त था, जिसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे.
हाल ही में सर्राफा कारोबारियों के यहां से लाखों का माल चुरा लिया गया था जिससे पुलिस के प्रति उनकी उदासीनता बढ़ती जा रही थी।
मिलक थाना क्षेत्र के दो सर्राफा कारोबारी भी चोरों के गिरोह से अपनी दुकानें नहीं बचा पाए, वहीं चोरों ने कैमरी थाना क्षेत्र में भी नक़ब लगाकर चोरी की। लगातार एक ही तरह के अपराध को बढ़ता देख पुलिस ने एक संयुक्त टीम का गठन किया, जिसमें सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और थाने की पुलिस टीम तीनों ने मिलकर इन चोरों की तलाश शुरू की.

तलाश के दौरान पुलिस को एक के बाद एक सूत्र मिलते गए और आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को प्लान करते हुए 6 चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा। इन चोरों के पास से 2 चाक़ू,एक तमंचा और लगभग 14 लाख के सोने चांदी के ज़ेबर बरामद किये गए हैं।
दरअसल पुलिस को अपने सामने देखकर हथियारबंद चोरों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने खुद को बचाते चोरों को घेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों में एक महिला भी शामिल है। इन चोरों की खासियत यह है की ये एक परिवार की तरह रहते हैं और रेकी कर मौका पाकर घटना को अंजाम देते हैं।
मामले का खुलासा करते हुए सलोनी अग्रवाल क्षेत्राधिकारी मिलक ने बताया,’ मिलक थाना क्षेत्र की परम चौकी में घटना हुई जिसमें अमित रस्तोगी के द्वारा एक सूचना दी गई वह एक सर्राफा व्यापारी हैं. उनके यहां से सोने और चांदी की चोरी नक़ब लगाकर की. उस मामले में थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया धारा 457,380 में मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें सर्विलांस टीम स्वाट टीम और थाना मिलक की पुलिस टीम लगाई गई उसके कुछ समय पश्चात चौकी राठौड़ा क्षेत्र में एक और इसी तरह की घटना कारित हुई जहा एक बार फिर नकाब लगाकर सर्राफा के यहां सोने चांदी की चोरी की गई इसमें पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई इस मामले में सर्विलांस टीम और पुलिस टीम के माध्यम से कार्यवाही जारी थी और एक बार फिर कैमरी थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना कारित होती है उसमें भी सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया गया नकाब के माध्यम से वहां भी माल चोरी होता है जिसमें पुलिस ने एक बार फिर 457,380 ने मुकदमा दर्ज किया. आज पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है.
मुखबिर से एक सूचना मिलती है कि कुछ लोग बिलासपुर रोड पर उसी तरह की चोरी की प्लानिंग बना रहे हैं और घटना करने की फिराक में हैं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनकी घेराबंदी की जिसमें उन्होंने पुलिस पर फायर किया जिसने खुद को बचाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ लिया जाता है इसमें कुल छह अभियुक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए हैं उनकी निशानदेही पर पास के एक बाग में लगे पेड़ के नीचे से माल बरामद कराया जाता है।
जिसमें लगभग 39 किलो माल बरामद हुआ है जिसमें लगभग 35 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है इस मामले में अभी पूछताछ जारी है इनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है अभी तो अपना गुनाह कबूल करा है और लगभग 3 घटनाओं के बारे में बताते हुए चोरी करना कबूल किया है कुल बरामद माल में लगभग 14 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
