श्रीनगर: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो का एक विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 लैंडिंग के बाद जब पार्किंग बे की ओर बढ़ रही थी, तभी उसके ब्रेक सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
ब्रेक काम न करने की वजह से विमान समय पर रुक नहीं सका और पार्किंग में लगे वीडीजीएस (VDGS) पोल से जा टकराया। इस टक्कर में विमान के अगले हिस्से (नोज सेक्शन) को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए रोक दिया गया है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का हवाई अड्डे के बाकी परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और अन्य सभी उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

