नई दिल्ली: दिनांक 5 नवम्बर 2023 को स्वर्गीय श्री पूरन चन्द जैन एवम स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी जैन की स्मृति में आइडियल होम्योपैथिक फाउंडेशन द्वारा लोटसइमेज हेल्थकेयर(इण्डिया) के सहयोग सेआशीर्वाद अपार्टमेंट मयूर विहार फेज 3 दिल्ली में किया जाएगा।
शिविर का आयोजन श्री अरविन्द जैन कमल द्वारा अपने स्वर्गीय पिता जी श्री पूरन चन्द जी एवम माताजी स्वर्गीय दर्शनी देवी की स्मृति में किया जाएगा।
इस मेडिकल कैंप में अरिहंत उद्योग द्वारा दवाइयों का निशुल्क वितरण मरीजों को किया जाएगा।
शिविर में डॉक्टर रजनी जी डॉक्टर शर्मिष्ठा जी डॉक्टर मोयना जी ने अपनी सहमति दे दी है। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी सर्वश्री रविन्द्र नागर जी, अल्फ्रेड जी, कल्पना जी एवम चतुर्वेदी जी के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।
कैंप के विषय में जानकारी देते हुए कैंप की प्रायोजक कंपनी लोटसइमेज हेल्थकेयर की डायरेक्टर कल्पना जी ने बताया कि हम लोग इस तरह के कैंप का आयोजन हर महीने के पहले रविवार को पिछले 33 वर्ष से निरंतर करते आ रहे हैं क्योंकि बचपन से ही हमारा ध्येय समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना रहा है और इसी उद्देश्य की पूर्ति की लिए हम निरंतर फ्री मेडिकल कैंप करते आ रहे हैं। कल्पना जी ने अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस फ्री मेडिकल कैंपको सफल बनाएं।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

