मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में राजनीति साझेदारी के लिए उत्तर भारतीय(North Indians) का एक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का आयोजन मुंबई के कंट्री क्लब(Country Club) किया गया। इस सम्मलेन में हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया।
सम्मलेन में इस प्रोग्राम में कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मलेन में बोलते हुए उत्तर भारतीय से एकजुट होने की अपील की। कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि बिहार के लोग देश दुनिया के हर कोने में अपनी मेहनत के वजह से हर जगह अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं और जगह बना लेते हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर भारतीय को एक होने के लिए कहा और कहा कि आने वाले साल मार्च 2024 में लोकसभा का चुनाव है, उसमें बीजेपी को हटाना है और कांग्रेस का सरकार लाना है। इसके लिए आपलोग एकजुट होकर वोट करे ।
सम्मलेन में नसीम खाँ, इरफान जामियावाला, मुख्य आयोजक अविनिष् सिंह, संजय सिंह, शमीम जेएनयू, वीणा जैन, राजेश सिंह, यूनुस पटेल के साथ उतर भारत के सभी बड़े नेता और समाज सेवक मौजूद थे।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

