सांसद कुँवर दानिश अली ने अमरोहा में किया नई सड़क का लोकार्पण

Date:

उत्तर प्रदेश/अमरोहा: आज अमरोहा के सांसद कुँवर दानिश अली के कर-कमलों द्वारा जनपद अमरोहा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-3) के अंतर्गत बनी सड़क, पैकेज सं०- यू०पी० 3577, जिस की वास्तविक लम्बाई : 5.050 कि०मी०, अनुबंधित राशि: रु. 2 करोड़ 30 लाख 54 हज़ार मार्ग एस०-एच०-51 से कटाई खानपुर सुल्तानपुर मौलवी मार्ग का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सांसद कुँवर दानिश अली ने कहा कि एस०एच०-51 से कटाई, खानपुर, सुल्तानपुर मौलवी मार्ग, बदायूँ-बिल्सी-बिजनौर मार्ग, जो राज्य मार्ग श्रेणी का मार्ग है यह 138 कि०मी० से निकलकर कटाई ग्राम तक जाते हुए कटाई-पूठी सम्पर्क मार्ग (ग्रामीण मार्ग श्रेणी) में मिलता है। यह मार्ग पूर्व से 3.00 मी0 चौड़ाई में निर्मित था जिसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 3.75 मी० चौड़ाई में चौड़ीकरण कराते हुए मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है।

इस मार्ग पर पड़ने वाली आबादी गजरौला, नवादा, सुल्तानपुर मौलवी एवं कटाई के आबादी भाग में सी०सी० मार्ग का निर्माण तथा आबादियों के अतिरिक्त शेष मार्ग पर बिटुमिन से मार्ग का निर्माण कराया गया है। मार्ग पर सुलभ एवं सुरक्षित यातायात हेतु मार्ग पर थर्मोप्लास्टिक पेन्ट, सूचना बोर्ड, आबादी बोर्ड, चेतावनी बोर्ड आदि का कार्य कराया गया है।

इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृणीकरण का कार्य हो जाने से स्थानीय जनता को सुलभ एवं सुरक्षित आवागमन प्राप्त हुआ है। इस मार्ग पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पड़ने वाले ग्राम छोया, खानपुर, सुल्तानपुर मौलवी एवं कटाई की जनगणना के अनुसार लगभग 6618 आबादी को लाभ होगा।

इसकत बाद सांसद कुँवर दानिश अली अपने लोकसभा क्षेत्र अमरोहा में पूर्व से निर्धारित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए जहाँ उनका फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...