दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और रजनीश भटनागर की पीठ ने 18 अक्टूबर, 2022 को उमर ख़ालिद की नियमित जमानत की मांग की अपील को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
नई दिल्ली: दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद जेएनयू(JNU) के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली है। उमर ख़ालिद ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली और कहा कि हम इस मामले में नए सिरे से ट्रायल कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। उमर ख़ालिद दिल्ली दंगों से संबंधित एक यूएपीए(UPA) केस में जेल में बंद हैं।
“परिस्थितियों में बदलाव” के चलते जमानत याचिका को वापस लेने की बात
नवजीवन की खबर के अनुसार उमर ख़ालिद की तरफ़ से पेश होते हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली पीठ से “परिस्थितियों में बदलाव” के चलते ज़मानत याचिका को वापस लेने की बात कही। सिब्बल ने कहा कि अब उमर निचली अदालत में ज़मानत के लिए नए सिरे से आवेदन करेंगे।
हालांकि, कपिल सिब्बल ने पीठ से यूएपीए(UPA) के प्रावधानों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली उमर ख़ालिद की याचिका पर फैसला करने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और रजनीश भटनागर की पीठ ने 18 अक्टूबर, 2022 को नियमित ज़मानत की मांग की ख़ालिद की अपील को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। एक ट्रायल कोर्ट ने पहले उन्हें यूएपीए मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

