रामपुर की जिला जेल यहां पर तैनात जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य की अगवाई में कई उपलब्धियां हासिल कर रही है।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के रामपुर की जिला जेल में बंद आधा दर्जन बंदी जल्द शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शिरकत करेंगे जिसको लेकर जेल प्रशासन के द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। बंदी और कैदियों के लिए परीक्षाओं को लेकर सेंट्रल जेल बरेली में केंद्र की व्यवस्था की गई है। घोषित परीक्षा तिथियां से पहले ही इसमें शामिल होने वाले 6 बंदियों को बरेली जेल के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
देश में कानून का राज है और सारी व्यवस्थाएं संविधान के अनुसार चलती हैं। इससे तो सभी वाकिफ हैं कि कानून तोड़ने वालों का ठिकाना जेल होता है। बावजूद इसके रामपुर की जिला जेल यहां पर तैनात जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य की अगवाई में कई उपलब्धियां हासिल कर रही है।
बरेली सेंट्रल जेल में बनाया गया परीक्षा केंद्र
जहां यहां पर कौशल विकास के तहत बंदी और कैदियों को हुनर सीखने की व्यवस्था की गई है वहीं शिक्षा में रुचि रखने वाले बंदियों को बेहतरीन तालीम भी दी जा रही है। चंद रोज बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में रामपुर जेल में बंद कुल 6 बंदी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं। कैदी और बंदियां की परीक्षा को लेकर बरेली सेंट्रल जेल में केंद्र बनाया गया है जहां पर कैदियों को परीक्षा देने के लिए भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बंदियों द्वारा दिए जाने वाली परीक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं हैं। उनका कहना है कि यहां से कुल 6 बंदी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे जिनमें से पांच हाई स्कूल और एक इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है जिसको लेकर उनको बरेली जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

फाइल विजुअल्स- गेम खेलते और कौशल विकास के कार्यक्रम में शिरकत करते बंदी

