उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): आज रविवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, धमोरा थाना शहज़ाद नगर पर पुलिस ने एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि धमोरा पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ क्यूँकि उसके बायोमेट्रिक मैच नहीं हुए जिसके आधार पर जांच की गई जांच में यह सामने आया कि दिलीप नाम का व्यक्ति जो सॉल्वर है वह राजीव नाम के व्यक्ति के स्थान पर बैठकर एग्जाम दे रहा था।
विस्तृत जांच की गई तो जांच के आधार पर यह तथ्य प्रमाणित पाए गए जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्तृत विवेचना की जा रही है। विस्तृत विवेचना में और भी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शाहीन बाग़ थाने में नाज़िया इलाही के खिलाफ शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

- कांग्रेस का देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान कल से; प्रयागराज पर विशेष फोकस, देशभर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

- बदायूं में शराब ठेके पर महिलाओं का ‘हल्ला बोल’: तालाब में फेंकीं पेटियां, थाने के गेट पर दिया धरना

- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

