Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली बड़ी ही दर्दनाक खबर है। यहाँ एक पिता ने अपनी मासूम बेटी से दुष्कर्म किया है।
आखिर वो वक्त आ ही गया है जब दुनिया में खून के रिश्तों का भी कोई मोल नहीं रह गया है। कुछ ऐसा ही मामला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ज्योहरा गांव से सामने आया है,जहाँ एक पिता ही अपनी बेटी की ज़िंदगी के लिए अभिशाप बन गया।
एक पिता जो अपने बच्चों के लिए ऐसी ढाल बनकर खड़ा होता है, जो अपनी औलाद को हर दिक्कत, परेशानी से बचाता है, उसी कलयुगी पिता ने खुद अपनी लाड़ली की इज़्ज़त को तार तार कर दिया।
अब पीड़िता की माँ ने अपनी ममता के आँचल में बच्ची को समेट कर अपने सुहाग को उसके किये की सज़ा दिलाने की ठानते हुए अपने पति के खिलाफ तहरीर दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इस घटना में देखा जाये तो सबसे बड़ी परीक्षा उस माँ की है जिसकी बच्ची के साथ ये दुष्कर्म हुआ है और उसका दोषी खुद उसका सुहाग है।
मामला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ज्योहरा गांव का है जहां चंदन नाम के एक युवक ने अपनी 9 वर्षीय पुत्री के साथ बीती रात दुष्कर्म किया।
वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार से पूछताछ की। इस मामले में आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ित बच्ची को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया,”अभी थोड़ी देर पहले बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 8-9 साल की बच्ची के साथ बच्ची के पिता ने ही रात्रि में दुष्कर्म किया है वह स्वयं मायके में थी, दो बच्चे कल ही एक बेटी एक बेटा यहां पति के पास छोड़ करके वापस मायके चली गई थी पड़ोसियों ने चीखने चिल्लाने की घटना पर मौके पर जाकर देखा पुलिस को सूचना दी मां की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है विवेचना में जो भी साक्ष्य आएंगे उनके आधार पर जो अधिकारी हैं माननीय न्यायालय के समक्ष चार्जशीट पेश करेगें।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
