भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व की आधिकारिक रूप से शुरुआत होने में चंद दिनों का ही समय बचा है। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में रामपुर से घनश्याम सिंह लोधी के नाम पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए मोहर लगाई गई है। उनके टिकट की घोषणा के बाद परिवारजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्योंकि 3 लाख 50 हजार से अधिक वोट रामपुर में लोधी समाज के ही हैं। उनके नाम की घोषणा होने के बाद जहां परिवार वालों ने खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं समर्थकों ने भी उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की है।

कौन हैं घनश्याम सिंह लोधी ?
घनश्याम सिंह लोधी ने उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की लोकसभा-7 सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर ग्रामीण इलाके के पहले संसद के रूप में परचम लहराने का गौरव हासिल किया था। भारतीय जनता पार्टी ने जातीय समीकरण साधते हुए लोधी जाति के घनश्याम सिंह लोधी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी जहां अपनी जाति विशेष में तो खास पकड़ रखते ही हैं इसके अलावा उनकी मुसलमानों में भी अच्छे खासी पेठ नजर आती है। यही कारण है कि मिष्ठान वितरण के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में उनके परिवार के साथ नजर आए। फिलहाल घनश्याम सिंह लोधी के टिकट की घोषणा हो चुकी है और उनके घर पर समर्थकों के बधाई देने का तांता लगना शुरू हो गया है।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

