बरेली(गुलरेज़ खान): बरेली में 2010 के दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां को सलाखों का डर सता रहा है। वह अपनी गनर सुरक्षा छोड़कर फरार हो गए हैं। कोर्ट ने जैसे ही मौलाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इससे पहले ही मौलाना अपने गनर छोड़कर फरार हो गये। इसी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रथम संदीप सिंह मौलाना को पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीम लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। मौलाना की लोकेशन दिल्ली में मिली है।
गिरफ्तारी देने को ऐलान कर रहे थे मौलाना, अब बचने के लिए छिपे-छिपे घूम रहे
वक़्त का पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक माह पहले मौलाना तौकीर ने ज्ञानवापी के फैसले के विरोध में नौ फरवरी को गिरफ्तारी का ऐलान किया था। मौलाना ने बरेली में काफी भीड़ इकट्ठी की थी। कई दिनों तक मौलाना बरेली की कानून व्यवस्था और शांति के लिए चुनौती बने रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि दम हो तो उन्हें गिरफ्तार करें। मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। कहा था कि उनके नौजवान बेकाबू हो जाएंगे। उस वक्त पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार नहीं किया। मौलाना का ज्ञापन देकर जाने दिया।
एडीजे प्रथम रवि दिवाकर की कोर्ट ने जब 2010 के दंगे के केस की सुनवाई के दौरान मौलाना को तलब किया तो वह भूमिगत हो गए। कोर्ट ने सीओ प्रथम को 13 मार्च तक मौलाना तौकीर को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट के दिए अल्टीमेटम में 18 घंटे रहे गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मौलाना को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मौलाना के दोनों गनर घर पर, नहीं हो पा रहा संपर्क
नौ फरवरी से पहले जब मौलाना ने गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद मौलाना तौकीर की गनर सुरक्षा हटा दी गई थी। हालांकि बाद में उन्हें दोबारा दो गनर दिए गए थे। अब जब कोर्ट ने मौलाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर सीओ को गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इसके बाद से मौलाना ने अपने दोनों गनर छोड़ दिए हैं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दोनों गनर से मौलाना का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरआई लाइन हरमीत सिंह ने बताया कि गनर पुलिस लाइन में वापस नहीं हुए हैं, वह घर पर हैं। लेकिन उनका मौलाना तौकीर से कोई संपर्क नहीं है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
