Globaltoday.in | मध्यप्रदेश | भोपाल
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया,”मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।”
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दूसरे ट्वीट में लिखा,” मैं #COVID19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूँ। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारन्टीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है । मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।”
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पिछले दिनों मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ गए थे। उनके साथ प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया भी लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद अरविंद भदोरिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लालजी टंडन के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, मंत्री भादरिया के संपर्क में आए थे।
हालांकि उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और महामंत्री सुहास भगत भी थे जिनकी कोरोना निगेटिव पायी गयी है।, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
