मैनपुरी(सिराज हुसैन): हरियाणा के मानेसर में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया एक्वाटिक्स एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में मैनपुरी पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) मनोरमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है और पूरे पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
वर्तमान में पुलिस लाइन मैनपुरी में तैनात मनोरमा के प्रतियोगिता जीतकर जनपद लौटने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी इस सफलता की सराहना की। इस दौरान एसपी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिकारियों ने इस उपलब्धि को मैनपुरी पुलिस के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मनोरमा की यह सफलता अन्य पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने पूरे पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी (यातायात) दीपशिखा सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

